सागर नगर: पथरिया हाट के पास मिट्टी की खदान में युवक की मौत, शव उठाने पर परिजनों ने जताई नाराजगी
सागर खुरई रोड गल्ला मंडी के पास सोमवार सुबह 9:00 परिजनों ने शव कर चक्का जाम किया था। चक्का जाम 2 घंटे तक चला और पुलिस की समझाइश के बाद परिजन माने। सोमवार दोपहर 12:00 परिजनों ने बताया कि मृतक खेमचंद पटेल ईट भट्टे पर काम करता था वह लालपुरा से ईट भट्टे के लिए ट्रैक्टर से मिट्टी लेने के लिए पथरिया हाट के पास मिट्टी की खदान पर गया था जहां उसकी मौत हो गई।