सागर नगर: मजदूर की मौत के बाद परिजनों ने गल्ला मंडी चौराहे पर शव को रखकर किया चक्का जाम
सागर के गल्ला मंडी चौराहा सोमवार सुबह 9:00 बजे परिजनों ने सड़क पर शव र कर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जो लगातार परिजनों को समझाइश दे रही है लेकिन परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं लगभग चक्का जाम को डेढ़ घंटे से अधिक का समय हो गया है, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई।