सागर नगर: मोतीनगर थाना क्षेत्र में भगवान के पैर छूने पर पुजारी ने वृद्ध भक्त के साथ की मारपीट, पीड़ित ने SP कार्यालय में की शिकायत
मोतीनगर थाना क्षेत्र के बिहारी जी मंदिर में जब एक वृद्ध भक्त ने भगवान के पैर छुए तो मंदिर के पुजारी अमित महाराज एकाएक नाराज हो गया और उसने वृद्ध परमानंद सोनी के साथ मारपीट कर दी। यह आरोप वृद्ध परमानंद सोनी ने लगाए है और इसकी शिकायत सोमवार दोपहर 2:00 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर की है।