सागर नगर: भगवान के दर्शनों के लिए श्री शरण दास महाराज 13 सालों से लगातार दंडवत यात्रा कर रहे हैं, सागर पहुंचे
तस्वीरों में आप जिन्हे दंडवत सरे भरते हुए देख रहे हैं यह लगातार 13 सालों से इसी तरह दंडवत यात्रा कर रहे हैं। इनका नाम श्री शरण दास महाराज है जो उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के नया खेड़ा गांव के निवासी हैं।आज से 13 साल पहले इन्होंने अपने गांव के राधा कृष्ण मंदिर से दंडवत यात्रा प्रारंभ की थी जो लगातार जारी है। श्री शरण दास महाराज रविवार को सागर पहुंचे।