एटा: सुनहरी नगर पार्क में पानी टंकी का वाल्व खराब, 1000 किलोलीटर पानी बहा, सैकड़ों घरों की आपूर्ति बाधित
एटा के सुनहरी नगर पार्क में पानी की एक टंकी का वाल्व खराब हो गया। इससे लगभग 1000 किलोलीटर पानी बह गया और पूरा पार्क पानी से भर गया, जिससे सैकड़ो घरों में पानी की आपूर्ति बाधित हुई। घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार रात एसडीएम विपिन कुमार मोरिल और नगर पालिका परिषद एटा के ईओ निहाल सिंह कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे।