जहानाबाद के एरकी के पास फोर व्हीलर की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर घायल हो गया जिसे शुक्रवार शाम करीब 6 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालात गंभीर है। घायल युवक नवादा गांव निवासी बताया जा रहा है जो घटना के बाद रोड पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ था जिसके बाद उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया।