अशोक नगर: अशोकनगर रेलवे स्टेशन पर दिखा राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय गान और गीत का हुआ आयोजन
अशोकनगर शहर में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने के उद्देश्य से अशोकनगर रेलवे स्टेशन परिसर में स्थापित 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज के नीचे प्रत्येक माह की पहली तारीख को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय गान एवं राष्ट्रीय गीत कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को सुबह 7 बजे सामूहिक राष्ट्रीय गायन का आयोजन किया गया।