बीरपुर: प्रखंड के विभिन्न गांवों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली
वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रविवार को प्रकाश पर्व दीपावली का उत्सव हर्षोल्लास और उमंग के साथ शाम करीब छः बजे से मनाया गया। क्षेत्र के नौला, डीहपर, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिमी, जगदर, गेनहरपुर एवं पर्रा पंचायत लक्ष्मीपुर सहित थाना क्षेत्र के मैदा, बभनगामा, सहुरी समेत अनेक गांवों में दीपों की जगमगाहट और आतिशबाजी की गई।