बिहार: होली और रमजान को लेकर बिहार शरीफ में शांति समिति की बैठक, एसडीओ की अध्यक्षता में हुई
Bihar, Nalanda | Mar 10, 2025 बिहार शरीफ के स्मार्ट सिटी भवन के सभागार में सोमवार दोपहर 3:30 बजे बिहार शरीफ एसडीओ की अध्यक्षता में अनुमंडलीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में होली और रमजान दोनों पर्वों को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। बैठक के दौरान निर्देश दिया गया कि किसी भी व्यक्ति पर जबरन रंग न लगाया जाए। होलिका दहन केवल चिन्हित स्थानों पर ही किया जाए