कटिहार: बलरामपुर में करंट लगने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया
शनिवार की शाम 5:00 बजे बलरामपुर से एक बुजुर्ग के शल का पोस्टमार्टम करने उनके परिजन सदर अस्पताल पहुंचे थे। जिसकी करंट लगने से मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति अपना खेत देखने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान खेत के बीचो-बीच बिजली का तार टूट कर गिरा हुआ था और उसमें करंट सप्लाई चालू थी। बुजुर्ग ने तार को देखा नहीं और उसके ऊपर ही पैर रख दिया।