सारठ: खनन निरीक्षक ने बेलाबाद के पास अवैध बालू लदा ट्रैक्टर ज़ब्त कर सारठ पुलिस को सौंपा, चालक व मजदूर फरार
Sarath, Deoghar | May 24, 2026 खनन निरीक्षक आकाश कु. सिंह ने रविवार शाम 5 बजे सारठ-देवघर मार्ग पर बेलाबाद के पास अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त कर पुलिस को सौंपा। बताया कि बालू लदे ट्रैक्टर देख रोककर चालक से चालान की मांग करने पर चालक व मजदूर ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद ट्रैक्टर को जप्त कर मौके पर मौजूद पुलिस को सौंप दिया। थानेदार बोले चालक व मालिक पर कार्रवाई की जाएगी।