सिरसागंज: अरांव थाना क्षेत्र के गांव नगला भूड़ में दुकान पर सामान लेने गए युवक को दुकानदार ने पीटा, प्राथमिकी दर्ज
फिरोजाबाद के थाना अरांव क्षेत्र में गांव नगला भूड़ में दुकान पर सामान लेने गए एक युवक विकास के साथ दुकानदार ने मारपीट कर दी। पीड़ित के भाई ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं पीड़ित के भाई नितिन ने शुक्रवार को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जब वह व उसके चचेरे भाई ने मौके पर पहुंच कर बीच बचाव करने का प्रयास किया तो उन्हें भी मारापीटा।