हमीरपुर: कुरारा थाना क्षेत्र के शिवनी पुलिया के पास में एक अभियुक्त को बाइक से अवैध शराब ले जाते समय किया गया गिरफ्तार
कुरारा के शिवनी गांव के पास नहर की पुलिया के पास से आबकारी निरीक्षक स्वप्निल सिंह ने अपनी टीम के साथ अवैध रूप से देशी शराब ले जाते समय खरौंज गांव निवासी ललित सिंह पुत्र शिवचरण सिंह को रोककर तलाशी ली तो बाइक में रखी बोरी से 135 देशी शराब के क्वार्टर बरामद हुए। शराब व बाइक समेत थाने में लाकर अवैध रूप से शराब ले जाने के आरोप में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।