हमीरपुर: सुमेरपुर ब्लॉक सभागार में प्रभारी बीडीओ ने पोषण पखवारे का किया शुभारंभ, नौनिहालों को खिलाई खीर
शुक्रवार को सुमेरपुर ब्लाक सभागार में बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित अन्न प्रासन कार्यक्रम का शुभारंभ डिप्टी कलेक्टर/ प्रभारी बीडीओ शांतुन कुमार सिनसिनवार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि गांव में अपने आसपास साफ सफाई रखें और संबंधित योजनाओं का लाभ उठाएं। साथ ही जाबकार्ड एवं आयुष्मान कार्ड बनवाने का आह्वान किया।