हमीरपुर: कुरारा पुलिस ने 48 क्वार्टर अवैध देसी शराब के साथ बिलौटा नहर की पुलिया से 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियन्त्रण व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कुरारा पुलिस ने 48 अदद क्वार्टर देसी शराब नाजायज बरामद करते हुए बिलौटा नहर की पुलिया के पास से 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये अभियुक्त की पहचान सुरेन्द्र बाबू पुत्र गंगा प्रसाद यादव निवासी ग्राम छक्की का डेरा के रूप में हुई है.