हमीरपुर: ग्राम बिलगांव डांडा से थाना चिकासी पुलिस द्वारा अवैध देशी कच्ची शराब व शराब बनाने वाले उपकरण के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
एसपी के निर्देशन में अभियान के क्रम में 15 मार्च शुक्रवार को थाना चिकासी पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को कच्ची अवैध देशी शराब बनाते, शराब बनाने के उपकरणों के साथ ग्राम बिलगांव डांडा से गिरफ्तार कर मौके पर करीब 200 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। जिसके आधार पर थाना चिकासी पर मु0सं0 49/2024 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।