राजपुर: जिले में हत्या के प्रयास में 6 और आर्म्स एक्ट में 9 अभियुक्तों समेत 28 गिरफ्तार, ₹77 हजार जुर्माना वसूला
Rajpur, Buxar | May 20, 2026 जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान कुल 28 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। सभी को जेल भेजा गया। यह कार्रवाई एसपी शुभम आर्य के निर्देश परविभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई। पुलिस के अनुसार हत्या के प्रयास कांड में 6, आर्म्स एक्ट में 9, अपहरण कांड में 1, सेवन में 10, शराब बरामदगी में 2 लोगों को जेल भेज दिया गया।