मछलीशहर: मछली शहर नगर के रोडवेज परिसर में कार के धक्के से छात्रा घायल, जिला अस्पताल रेफर
देवनगर मोहल्ला निवासी शुभांगी (19) पुत्री धर्मेंद्र श्रीवास्तव तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर जा रही थी। वह परिसर में पहुंची ही थी परिसर में कार सीख रहे अज्ञात युवक द्वारा कार अनियंत्रित हो गई और छात्रा को धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, परिजन इलाज हेतु सीएचसी लेकर गए जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।