मछलीशहर: पंवारा थाना क्षेत्र के गांव जखनियां में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो घायल
पंवारा थाना क्षेत्र के गांव जखनियां में दो पक्षों में भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। जिसमें राहुल तिवारी 25, जितेन्द्र तिवारी 40 घायल हो गए। इलाज हेतु सतहरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष राज नारायण चौरसिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर के विधिक कार्यवाही की जा रही है।