मछलीशहर: मीरगंज क्षेत्र के बसेरवा गांव में विवाद के बाद पुलिस ने हटवाई होलिका
बसेरवा गांव के चौहान बस्ती के लोगों ने विवादित खाली प्लाट में होलिका रख दी। सूचना पर विवादित प्लाट के मालिको ने होलिका रखने पर आपत्ति करते हुए हटाने को कहा। किन्तु दूसरा पक्ष होलिका हटाने को तैयार नहीं हुआ। जिसे लेकर विवाद बढ़ने पर सूचना पर पहुची मीरगंज पुलिस व नायब तहसीलदार संतोष कुमार व हल्का लेखपाल धीरज सिंह ने विवादित स्थल पर लगी होलिका को हटवा दिया।