मछलीशहर: पंवारा थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पवांरा थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी सौरभ गौतम पुत्र शीतला प्रसाद जो कि बीते 19 दिसंबर 2023 को एक नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर उसके खिलाफ 363, 366, 368,376,120 आईपीसी व 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को आज खाखोपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।