मछलीशहर: थाना तेजीबाजार पुलिस टीम ने 05 देशी जिन्दा बम के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक तेजीबाजर के नेतृत्व में कलिंजरा रेलवे क्रासिंग के पास से पंकज यादव पुत्र महेन्द्र कुमार यादव निवासी ग्राम बनपुरवा थाना मड़ियाहू जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 05 देशी जिन्दा बम बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-40/24 धारा-4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।