मछलीशहर: थाना मछलीशहर पुलिस ने एक अवैध तमन्चा व जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी मछलीशहर के मार्गदर्शन में उ0नि0 अखिलेश कुमार यादव मय हमराह हे0का0 संजय यादव व का0 लक्ष्मीकान्त गुप्ता के द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग करते हुए कौरहा पुलिया पर अभियुक्त कल्लन गौड़ पुत्र स्व0 मेवालाल निवासी कल्याणपुर थाना खेतासराय जनपद जौनपुर उम्र 35 तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।