शिकोहाबाद: अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा ने टूण्डला चौराहा व कच्चा टूण्डला पर चलाया स्वच्छता अभियान, किया दीप प्रज्वलन
भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के 57 अंबेडकर पार्कों व प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान रविवार शाम छह बजकर 45 मिनट क़रीबन पर चलाया गया और दीप प्रज्वलित किए गए।जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने टूंडला चौराहा व कच्चा टूंडला स्थित प्रतिमा की सफाई कर दीप जलाया।