शिकोहाबाद: थाना रसूलपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो वांछित अपराधियों को किया गिरफ्तार
थाना रसूलपुर पुलिस ने शनिवार शाम पांच बजे करीबन दो वांछित अभियुक्तों श्याम व सुशील को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। श्याम को रामनगर से तथा सुशील को सन्तोष नगर से पकड़ा गया। दोनों पर जुआ, गैंगस्टर, और मारपीट सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।