शिकोहाबाद: साइबर ठगी में गई रकम थाना साइबर अपराध पुलिस ने कराई वापस, ऑनलाइन धोखाधड़ी से निकाले गए थे रुपये
थाना साइबर अपराध पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार एक युवक की मदद करते हुए उसकी 18 हजार रुपये की रकम शनिवार शाम छह बजे करीबन सकुशल वापस कराई। तिलक नगर निवासी अंकुश गुप्ता के खाते से अज्ञात ठगों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बैंक व नोडल अधिकारियों से संपर्क कर रकम वापस लौटाई।