शिकोहाबाद: कस्बा खैरगढ में प्राचीन हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ हुआ, युवाओं ने दिखाया भक्ति का उत्साह और निकाली शोभायात्रा
कस्बा खैरगढ़ में प्राचीन हनुमान मंदिर पर सुन्दर कांड पाठ का आयोजन कराया गया। इसके साथ ही भक्तों ने बताया कि खैरगढ़ क़े सदर बजार में स्थित हनुमान जी का बहुत ही पुराना मंदिर है मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव को बड़ी धूम धाम क़े साथ मनाया गया। प्रसाद का वितरण भी कराया गया ।उसके बाद भक्तों क़े द्वारा हनुमान जी की शोभा यात्रा बड़े ही धूम धाम से निकाली गयी।