शिकोहाबाद: आसफाबाद पुल के पास फतेहाबाद रोड पर बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत और एक घायल
बताया गया थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद पुल के पास फतेहाबाद रोड पर रविवार रात साढ़े नौ बजे क़रीबन दो युवक बाइक पर निकल रहे थे, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। थाना प्रभारी रसूलपुर ने सीयूजी नम्बर पर उक्त जानकारी देते हुए बताया घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया है।