शिकोहाबाद: तीन साल बाद फ़िरोजाबाद कोर्ट के आदेश पर करिश्मा को मिला इंसाफ, दो बच्चों के साथ लौट सकीं ससुराल, अमित गर्ग की पैरवी सफल
तीन वर्षों से न्याय की आस लगाए बैठी पीड़िता करिश्मा गोस्वामी को आखिरकार इंसाफ मिल गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि यादव की अदालत ने महिलाओं के संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत सुनाए गए ऐतिहासिक फैसले में करिश्मा को अपने ससुराल में रहने का अधिकार दिया, जहाँ से उन्हें पहले जबरन निकाला गया था।