कहरा: गंगजला रेलवे ढाला पर ट्रैफिक DSP का चला चेकिंग अभियान, ढाला बंद रहने पर बाइक निकालने वाले बाइक चालक का काटा गया चालान
बुधवार को गंगजला रेलवे ढाला बंद रहने के बावजूद बाइक निकालने वाले के खिलाफ ट्रैफिक डीएसपी का चला चेकिंग अभियान। ढाला बंद रहने के बावजूद अंदर से बाइक निकालने वाले तीन बाइक चालक का चालान काटा गया। मौके पर ट्रैफिक डीएसपी प्रवीण कुमार ने बताया कि लोग जान जोखिम में डालकर बाइक निकालते हैं जो गलत। उन्होंने कहा कि हम जागरूक करने के साथ कारवाई भी कर रहे हैं।