सेवा कार्यों के साथ सामाजिक और सार्वजनिक गतिविधियों में सक्रिय डॉ. आशीष श्रीवास्तव
कौशाम्बी। जनपद में सामाजिक सेवा और जरूरतमंदों की मदद के लिए सक्रिय रहने वाले वरिष्ठ समाजसेवी एवं राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव इन दिनों लगातार सामाजिक और सार्वजनिक गतिविधियों में नजर आ रहे हैं।
सरल स्वभाव और लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने के कारण डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कम समय में ही क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। विभिन्न सामाजिक आयोजनों, जरूरतमंदों की सहायता और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी देखने को मिलती रही है।
हाल के दिनों में उन्होंने सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कार्यक्रमों में भी अपनी सक्रियता बढ़ाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भी उनके द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को योजनाओं और सामाजिक सरोकारों स