सनौर दुर्गा मंदिर में आज रात होगा भव्य भक्ति जागरण सह आकर्षक झांकी का आयोजन, मंत्री संजय प्रसाद यादव करेंगे उद्घाटन
बसंतराय (गोड्डा): बसंतराय प्रखंड के सनौर दुर्गा मंदिर परिसर में आज रात भव्य भक्ति जागरण सह आकर्षक झांकी का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन माननीय मंत्री सह गोड्डा विधायक श्री संजय प्रसाद यादव के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। भक्ति जागरण और आकर्षक झांकी के माध्यम से भक्तिमय माहौल बनने की उम्मीद है। आयोजन को लेकर सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित किया गया है।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे आज रात सनौर दुर्गा मंदिर परिसर में पहुंचकर भव्य भक्ति जागरण सह आकर्षक झांकी का आनंद लें और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।
आज रात जरूर पहुंचें सनौर दुर्गा मंदिर और भक्ति के रंग में सराबोर हों!