भोजपुर में महिंद्रा ट्रैक्टर के गुप्त तहखाने से 201 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने आरा-मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रतनपुर यात्री शेड के पास वाहन जांच के दौरान एक महिंद्रा ट्रैक्टर से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। ट्रैक्टर के डाले में बने गुप्त तहखाने से कुल 201 लीटर शराब जब्त की गई। मामले में चालक राहुल कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब में 8 PM व्हिस्की के 24 पीस और किंगफिशर एक्स्ट्रा स्पेशल स्ट्रॉन्ग बीयर के 366 पीस शामिल हैं। विभाग के अनुसार, जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी गई है। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश के निर्देश पर निरीक्षक प्रकाश चन्द्र के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। विभाग ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी और वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
#Bhojpur #AraNews #BiharNews #शराबबंदी #उत्पादविभाग #आरा #भोजपुरपुलिस #TodayShahabadNewsLive24x7