शाहबाद: सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने पैदल मार्च किया, आक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने शुक्रवार को शाम 7:00 बजे नगर के प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण कोतवाली से फोर्सवल के साथ पैदल मार्च के लिए निकले।