हरदोई।बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर में जमीन की रंजिश में लाठी डंडों से मारपीट कर दो लोगों को घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल के भाई अनिल कुमार पुत्र तिलकराम शर्मा के अनुसार जमीनी रंजिश मानते हुए उसके पड़ोसी विजय शर्मा ने अपने पुत्र के साथ मिलकर उसे पीटा।