शाहबाद: मझिया की रहने वाली विवाहिता ने पति सहित 5 ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई
पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम मझिया निवासी एक विवाहिता ने जनपद मैनपुरी निवासी पति सहित पांच ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़िता शिवानी पुत्री नागेंद्र के अनुसार उसका विवाह जनपद मैनपुरी में हुआ था।