शाहबाद: सरदारगंज चौकी इंचार्ज का रिश्वत मांगने का ऑडियो हुआ वायरल, एएसपी को जांच सौंपी गई
शाहाबाद कोतवाली अंतर्गत सरदारगंज चौकी के निलंबित इंचार्ज का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने एसपी को वायरल आडियो की जांच सौंपी है। शाहाबाद कोतवाली के सरदारगंज चौकी के इंचार्ज को एक भूमि विवाद के चलते अभद्र व्यवहार करने एवं कोतवाली के सामने एक सर्राफा कारोबारी द्वारा पेट्रोल डालकर आत्महत्या प्रयास के मामले में लापरवाही सामने आई थी।