शाहबाद: भाजपा नेता ने सुहागपुर गांव में दलित के घर भोजन कर सामाजिक समानता का संदेश दिया
भाजपा नेता अमित मिश्रा ने ग्राम सुहागपुर में भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस को सेवा, संवेदना और सामाजिक समरसता के भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर बच्चों के बीच बिस्कुट एवं टॉफी का वितरण किया गया, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। भाजपा नेताओं ने दलित के यहां भोजन भी किया।