आरा: शोभि डुमरा के समीप हुए अंगद यादव हत्याकांड का मुख्य शूटर हुआ गिरफ्तार, एएसपी परिचय कुमार ने दी जानकारी
Arrah, Bhojpur | Mar 15, 2024 मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शोभि डुमरा के समीप 4 फ़रवरी को बाबू बाजार निवासी अंगद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पैसे के विवाद को ले कर दोस्तों ने ही अंगद की हत्या की थी। इस केस में 12 फ़रवरी को दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई थी अब मुख्य शूटर को करनामेपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर एएसपी परिचय कुमार ने मामले की जानकारी दी है। गिरफ्तार अभियुक्त संजीत राय उर्फ प्रिंस उर्फ साधु है।