आरा: उदवंतनगर के पास बेलगाम पिकअप ने BPSC की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार पिता व पुत्र को रौंदा, पिता की मौत व पुत्र घायल
Arrah, Bhojpur | Mar 15, 2024 उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव के समीप शुक्रवार की सुबह बेलगाम पिकअप ने बीपीएससी की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार प्रभारी प्रिंसिपल व उनके पुत्र को रौंद दिया। हादसे में बाइक चला रहे हैं प्रभारी प्रिंसिपल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठा उनका पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हुआ है।