आरा: बिहिया ओवरब्रिज पर अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार 3 दोस्तों को रौंद, हादसे में दो की हुई मौत व एक गंभीर रूप से हुआ जख्मी
Arrah, Bhojpur | Mar 15, 2024 बिहिया ओवर ब्रिज पर अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार 3 दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में दो दोस्तों कि घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद जख्मी युवक को परिजनों द्वारा बिहिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।