प्रतापगंज: एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रतापगंज खंड एवं एनएमओ सीमा जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में श्रीपुर पंचायत में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार की शाम 4 बजे किया गया। इस शिविर में लगभग 500 मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया गया और निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।