प्रतापगंज: प्रतापगंज के गोविंदपुर में आग लगने पर दमकल टीम के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया हमला
प्रतापगंज थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत वार्ड 11 करीमन टोला में बृहस्पतिवार शाम साढ़े 4 बजे आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल टीम पर आक्रोशित ग्रामीणों ने हमला कर दिया। बीरपुर से पहुंची दमकल गाड़ी को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वहीं दमकल कर्मियों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार निजामुद्दीन के घर चूल्हे की चिंगारी से आग लग