प्रतापगंज: प्रतापगंज के टेकुना में निकली कलश यात्रा
प्रतापगंज प्रखंड के टेकुना पंचायत के बजरंगबली चौक स्थित नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर में मूर्ति स्थापना से पूर्व शुक्रवार की शाम 4 बजे श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अवसर पर क्षेत्र के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कलश यात्रा में 151 कन्याओं ने पारंपरिक पीले वस्त्र पहनकर भाग लिया। सिर पर कलश लेकर रामधुन, गाजे-