औद्योगिक इकाई भ्रमण एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण के अंतर्गत 21 प्रशिक्षु अग्निशमन द्वितीय अधिकारियों के दल द्वारा मेसर्स ITC लिमिटेड एवं हीरो मोटोकॉर्प औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण किया गया। इस दौरान प्रशिक्षुओं को औद्योगिक प्रतिष्ठानों में स्थापित स्प्रिंकलर सिस्टम, हीट एवं बीम डिटेक्टर, हाइड्रेंट सिस्टम, वेट राइजर, विभिन्न अलार्म सिस्टम तथा फायर पंप हाउस की कार्यप्रणाली एवं उपयोग के संबंध में विस्तृत व्यावहारिक जानकारी दी गई।
साथ ही प्रोपेन यार्ड में अग्नि सुरक्षा एवं आवश्यक सावधानियों तथा अग्निकांड की स्थिति में अपनाई जाने वाली प्रभावी कार्रवाई के बारे में भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस औद्योगिक भ्रमण से प्रशिक्षु अधिकारियों को वास्तविक औद्योगिक परिस्थितियों में अग्नि सुरक्षा प्रणालियों की कार्यप्रणाली को समझने और अपने व्यावहारिक ज्ञान को और अधिक सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण अवसर मिला।
#uttarakhandfireservice
#firefighter
#training
#visit
#uttarakhand