गनर से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने लगाई टीमें
थाना कोतवाली नगर क्षेत्र से सामने आए एक वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया है। वीडियो में गाड़ी हटाने की बात को लेकर गनर ड्यूटी में तैनात एक सिपाही के साथ एक व्यक्ति द्वारा वाद-विवाद और धक्का-मुक्की करते हुए दिखाई देने की बात सामने आई है।
पुलिस के अनुसार, मामले में तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और जल्द गिरफ्तारी कर आगे की विधिक कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
इस संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा वीडियो बाइट के माध्यम से जानकारी दी गई।
#Banda #BandaPolice #KotwaliNagar #UPPolice
Banda, Banda | Sep 10, 2026