पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महाष्टमी पर पहुंचे बड़ी पटन देवी मंदिर, मां दुर्गा की पूजा की
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे महा अष्टमी के मौके पर शीतला माता मंदिर में पूजा करने के बाद पटना सिटी के बड़ी पटन देवी मंदिर एवं छोटी पटन देवी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के सुख, शांति, समृद्धि एवं प्रगति की मंगल कामना की।