कोंडागांव: कोण्डागांव प्रेस क्लब में CPI की प्रेसवार्ता, ‘कलम (पेन) अभियान’ से सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया गया
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने आज रविवार दोपहर 3 बजे कोण्डागांव प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर देश में बढ़ती सांप्रदायिकता पर चिंता जताते हुए शिक्षा और जागरूकता को इसका सबसे प्रभावी समाधान बताया। राज्य परिषद सचिव मंडल सदस्य तिलक पांडे ने कहा कि हिंसा समाज और लोकतंत्र को कमजोर करती है, जबकि कलम जोड़ने और सोच बदलने का कार्य करती है।