राजापुर: सरधुआ थाना क्षेत्र के अर्की गांव में तीन दिन से लापता युवक का जला हुआ शव मिला
चित्रकूट में युवक की हत्या कर शव जलाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है! तीन दिन से लापता शिवनरेश प्रजापति का शव सरधुआ थाना क्षेत्र के अर्की गांव में झाड़ियों के बीच जली हुई हालत में बरामद हुआ है… युवक का शव मिलने के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया…