Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana

🔴 मधेपुरा के जिलाधिकारी की अनोखी पहल। समाहरणालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, ताकि कार्य की व्यस्तता में स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहे। 📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

Ghailarh, Madhepura | Jun 7, 2026

MORE NEWS

🔴 "कोई ऐसी घटना नहीं घटी, सिर्फ व्यूज बटोरने की कोशिश": यूट्यूबर के द्वारा सदर थाना की पुलिस पर लगाए आरोपों के जवाब ने पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

🔴 "कोई ऐसी घटना नहीं घटी, सिर्फ व्यूज बटोरने की कोशिश": यूट्यूबर के द्वारा सदर थाना की पुलिस पर लगाए आरोपों के जवाब ने पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा। 📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

Ghailarh, Madhepura | Jun 7, 2026

🔴 बकरी चोरी कर भाग रहे चोरों की कार पलटी, ग्रामीणों ने बचाईं बकरियां
----------------------------------------
मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के भेलाही गांव में शनिवार देर रात बकरी चोरी की एक घटना ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब चोरी कर भाग रहे आरोपितों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद चोर मौके से फरार हो गए, जबकि ग्रामीणों ने वाहन से सभी बकरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

भेलाही पंचायत के मुखिया अमित कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब एक बजे टाटा पंच कार से पहुंचे अज्ञात चोरों ने वार्ड संख्या-5 निवासी धीरेन्द्र यादव की दो, प्रभाकर यादव की एक तथा अनिल यादव की दो बकरियां चोरी कर लीं। बकरियों को कार में लादकर भागने के दौरान एक गृहस्वामी की नींद खुल गई। शोर मचाने पर ग्रामीण सक्रिय हो गए और वाहन का पीछा शुरू कर दिया।

भागने के क्रम में बैंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के समीप चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना के बाद चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त वाहन से सभी पांच बकरियों को सुरक्षित निकालकर उनके मालिकों को सौंप दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई महीनों से क्षेत्र में बकरी चोरी की छिटपुट घटनाएं हो रही थीं, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। इस घटना के बाद लोगों को उम्मीद है कि मामले का खुलासा हो सकेगा।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। हालांकि रविवार शाम तक दुर्घटनाग्रस्त कार घटनास्थल पर ही पड़ी रही। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस द्वारा वाहन को समय पर नहीं हटाए जाने का फायदा उठाकर कुछ नशेड़ियों ने कार के कई पार्ट-पुर्जे खोल लिए, जिससे वाहन काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की गंभीर जांच कर चोरों की पहचान एवं गिरफ्तारी की मांग की है।
📹 Sanjay Kumar मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

🔴 बकरी चोरी कर भाग रहे चोरों की कार पलटी, ग्रामीणों ने बचाईं बकरियां ---------------------------------------- मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के भेलाही गांव में शनिवार देर रात बकरी चोरी की एक घटना ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब चोरी कर भाग रहे आरोपितों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद चोर मौके से फरार हो गए, जबकि ग्रामीणों ने वाहन से सभी बकरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। भेलाही पंचायत के मुखिया अमित कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब एक बजे टाटा पंच कार से पहुंचे अज्ञात चोरों ने वार्ड संख्या-5 निवासी धीरेन्द्र यादव की दो, प्रभाकर यादव की एक तथा अनिल यादव की दो बकरियां चोरी कर लीं। बकरियों को कार में लादकर भागने के दौरान एक गृहस्वामी की नींद खुल गई। शोर मचाने पर ग्रामीण सक्रिय हो गए और वाहन का पीछा शुरू कर दिया। भागने के क्रम में बैंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के समीप चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना के बाद चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त वाहन से सभी पांच बकरियों को सुरक्षित निकालकर उनके मालिकों को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई महीनों से क्षेत्र में बकरी चोरी की छिटपुट घटनाएं हो रही थीं, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। इस घटना के बाद लोगों को उम्मीद है कि मामले का खुलासा हो सकेगा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। हालांकि रविवार शाम तक दुर्घटनाग्रस्त कार घटनास्थल पर ही पड़ी रही। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस द्वारा वाहन को समय पर नहीं हटाए जाने का फायदा उठाकर कुछ नशेड़ियों ने कार के कई पार्ट-पुर्जे खोल लिए, जिससे वाहन काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की गंभीर जांच कर चोरों की पहचान एवं गिरफ्तारी की मांग की है। 📹 Sanjay Kumar मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

Ghailarh, Madhepura | Jun 7, 2026

🔴 मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या दो में लोगों ने वार्ड में जलजमाव, जमा कचरा, जर्जर एवं जानलेवा सड़क समेत अन्य समस्याओं को लेकर विरोध जताया। वार्ड के लोगों ने वार्ड पार्षद द्वारा वार्ड में किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए नाराजगी जताई। 

रविवार को वार्ड में जलजमाव के बीच बैठकर प्रेस वार्ता आयोजित कर समाजसेवी अखिलेश यादव ने कहा कि वार्ड पार्षद प्रतिनिधि धीरेंद्र यादव द्वारा वार्ड में कई सड़क बनवाने समेत अन्य कार्य करने की बात कही गई है। जबकि ऐसा नहीं है, उनके द्वारा झूठा काम गिनवाया जा रहा है। वह जिस सड़क को अपने कार्यों के खाते में डाल रहे हैं, उसे पूर्व में ही पूर्व वार्ड पार्षद सह पूर्व मुख्य पार्षद प्रत्याशी कुमारी विनीता भारती के द्वारा किया गया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि वर्तमान वार्ड पार्षद द्वारा अपने कार्यकाल में अपने घर के सामने तक वाला रोड नहीं बनवा पाया था। वार्ड में सारा का सारा काम कुमारी विनीता भारती ने अपने कार्यकाल में नगर परिषद व सदर विधायक के फंड से बनवाई है। किसान नेता गणेश मानव ने कहा कि जिसे वर्तमान वार्ड पार्षद अपना काम गिनवा रहे हैं, वह सारा काम विधायक व पूर्व पार्षद के द्वारा किया गया है। वार्ड पार्षद आज तक एक भी सड़क नहीं बनवा पाया है। आज हालात यह कि वार्ड में जलजमाव से लोग परेशान हैं। वार्ड में जो भी सड़क है, वह पूर्व पार्षद कुमारी विनीता भारती के कार्यकाल में ही नगर परिषद एवं विधायक फंड से बना था।

गणेश मानव ने कहा कि आज भी पूर्व पार्षद कुमारी विनीता भारती के द्वारा लगातार वार्ड में सड़क निर्माण को लेकर विधायक से मांग की जाती है। उनके मांग पर ही विधायक द्वारा कुछ सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृति भी मिली है। जिसे वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अपना काम गिनवा रहे हैं। 

समाजसेवी रूद्र नारायण यादव ने कहा वार्ड में जलजमाव के कारण सड़क जर्जर एवं जानलेवा हो गई है। पैदल राहगीर भी ठोकर खा कर गिर जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं। वाहन चालक फिसल कर गिर जाते हैं और घायल हो जाते हैं। वार्ड की स्थिति अभी यह है कि पैदल लोग भी आवागमन नहीं कर सकते हैं और वार्ड पार्षद काम पर काम गिनवा रहे हैं। जबकि वार्ड में कहीं भी लाइट नहीं जल रहा है। हर पोल पर अंधेरा छाया हुआ है। वार्ड पार्षद द्वारा एक भी सड़क का निर्माण नगर परिषद के फंड से करवाया गया हो या किसी कार्य को नगर परिषद द्वारा स्वीकृति मिली हो तो वह जनता के समक्ष रखें।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

🔴 मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या दो में लोगों ने वार्ड में जलजमाव, जमा कचरा, जर्जर एवं जानलेवा सड़क समेत अन्य समस्याओं को लेकर विरोध जताया। वार्ड के लोगों ने वार्ड पार्षद द्वारा वार्ड में किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए नाराजगी जताई। रविवार को वार्ड में जलजमाव के बीच बैठकर प्रेस वार्ता आयोजित कर समाजसेवी अखिलेश यादव ने कहा कि वार्ड पार्षद प्रतिनिधि धीरेंद्र यादव द्वारा वार्ड में कई सड़क बनवाने समेत अन्य कार्य करने की बात कही गई है। जबकि ऐसा नहीं है, उनके द्वारा झूठा काम गिनवाया जा रहा है। वह जिस सड़क को अपने कार्यों के खाते में डाल रहे हैं, उसे पूर्व में ही पूर्व वार्ड पार्षद सह पूर्व मुख्य पार्षद प्रत्याशी कुमारी विनीता भारती के द्वारा किया गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि वर्तमान वार्ड पार्षद द्वारा अपने कार्यकाल में अपने घर के सामने तक वाला रोड नहीं बनवा पाया था। वार्ड में सारा का सारा काम कुमारी विनीता भारती ने अपने कार्यकाल में नगर परिषद व सदर विधायक के फंड से बनवाई है। किसान नेता गणेश मानव ने कहा कि जिसे वर्तमान वार्ड पार्षद अपना काम गिनवा रहे हैं, वह सारा काम विधायक व पूर्व पार्षद के द्वारा किया गया है। वार्ड पार्षद आज तक एक भी सड़क नहीं बनवा पाया है। आज हालात यह कि वार्ड में जलजमाव से लोग परेशान हैं। वार्ड में जो भी सड़क है, वह पूर्व पार्षद कुमारी विनीता भारती के कार्यकाल में ही नगर परिषद एवं विधायक फंड से बना था। गणेश मानव ने कहा कि आज भी पूर्व पार्षद कुमारी विनीता भारती के द्वारा लगातार वार्ड में सड़क निर्माण को लेकर विधायक से मांग की जाती है। उनके मांग पर ही विधायक द्वारा कुछ सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृति भी मिली है। जिसे वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अपना काम गिनवा रहे हैं। समाजसेवी रूद्र नारायण यादव ने कहा वार्ड में जलजमाव के कारण सड़क जर्जर एवं जानलेवा हो गई है। पैदल राहगीर भी ठोकर खा कर गिर जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं। वाहन चालक फिसल कर गिर जाते हैं और घायल हो जाते हैं। वार्ड की स्थिति अभी यह है कि पैदल लोग भी आवागमन नहीं कर सकते हैं और वार्ड पार्षद काम पर काम गिनवा रहे हैं। जबकि वार्ड में कहीं भी लाइट नहीं जल रहा है। हर पोल पर अंधेरा छाया हुआ है। वार्ड पार्षद द्वारा एक भी सड़क का निर्माण नगर परिषद के फंड से करवाया गया हो या किसी कार्य को नगर परिषद द्वारा स्वीकृति मिली हो तो वह जनता के समक्ष रखें। 📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

Ghailarh, Madhepura | Jun 7, 2026

🔴 आवासीय स्कूल में छ: वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका से सनसनी
------------------------------------------------
मुरलीगंज (मधेपुरा)। मुरलीगंज प्रखंड के नाढ़ी पंचायत स्थित आवासीय जे.डी. पब्लिक स्कूल में शनिवार देर रात एक छह वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक छात्र की पहचान परमानंदपुर गांव (वार्ड संख्या-10) निवासी रामानंद यादव के पुत्र आनंद प्रेम के रूप में हुई है। वह कक्षा एक का छात्र था और पिछले दो वर्षों से स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बच्चे की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह स्वयं घटनास्थल पहुंचे और जांच की प्रगति का जायजा लिया।

एसपी ने बताया कि सूचना मिलते ही सबसे पहले फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को मौके पर भेजा गया, जो वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने में लगी है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और इन आधारों पर मामले की गहन पड़ताल की जा रही है। पुलिस और एफएसएल टीम घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ रही है तथा जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

जांच के दौरान एक अहम तथ्य यह भी सामने आया कि प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष नूरुल हक के नेतृत्व में पुलिस टीम के स्कूल पहुंचने से पहले ही स्कूल सह कोचिंग संस्थान का संचालक वहां से फरार हो चुका था। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

स्कूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। परिसर के चारों ओर पक्की बाउंड्री वॉल नहीं है, बल्कि टिन और चादरों से अस्थायी घेराबंदी की गई है। वहीं बच्चों की सुरक्षा के लिए परिसर में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया था।

हालांकि घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय संसाधनों की कमी से जरूर जूझ रहा था, लेकिन यहां पढ़ाई का स्तर और शिक्षकों का व्यवहार संतोषजनक माना जाता था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार संचालक की तलाश के साथ मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है।
📹 Sanjay Kumar मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

🔴 आवासीय स्कूल में छ: वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका से सनसनी ------------------------------------------------ मुरलीगंज (मधेपुरा)। मुरलीगंज प्रखंड के नाढ़ी पंचायत स्थित आवासीय जे.डी. पब्लिक स्कूल में शनिवार देर रात एक छह वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक छात्र की पहचान परमानंदपुर गांव (वार्ड संख्या-10) निवासी रामानंद यादव के पुत्र आनंद प्रेम के रूप में हुई है। वह कक्षा एक का छात्र था और पिछले दो वर्षों से स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बच्चे की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह स्वयं घटनास्थल पहुंचे और जांच की प्रगति का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि सूचना मिलते ही सबसे पहले फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को मौके पर भेजा गया, जो वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने में लगी है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और इन आधारों पर मामले की गहन पड़ताल की जा रही है। पुलिस और एफएसएल टीम घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ रही है तथा जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा। जांच के दौरान एक अहम तथ्य यह भी सामने आया कि प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष नूरुल हक के नेतृत्व में पुलिस टीम के स्कूल पहुंचने से पहले ही स्कूल सह कोचिंग संस्थान का संचालक वहां से फरार हो चुका था। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। स्कूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। परिसर के चारों ओर पक्की बाउंड्री वॉल नहीं है, बल्कि टिन और चादरों से अस्थायी घेराबंदी की गई है। वहीं बच्चों की सुरक्षा के लिए परिसर में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया था। हालांकि घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय संसाधनों की कमी से जरूर जूझ रहा था, लेकिन यहां पढ़ाई का स्तर और शिक्षकों का व्यवहार संतोषजनक माना जाता था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार संचालक की तलाश के साथ मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है। 📹 Sanjay Kumar मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

Ghailarh, Madhepura | Jun 7, 2026

🔴 मधेपुरा के जिलाधिकारी की अनोखी पहल। समाहरणालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, ताकि कार्य की व्यस्तता में स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहे। 📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times - Ghailarh News